Skip to main content

मुझे तुमने दाता बहुत कुछ दिया है (Different Version)

No replies
Sai Bhakt
Sai Bhakt's picture
User offline. Last seen 11 hours 9 min ago. Offline
Joined: 11/14/2008

मुझे तुमने दाता बहुत कुछ दिया है

मुझे तुमने दाता बहुत कुछ दिया है,
तेरा शुक्रिया है तेरा शुक्रिया है |
मुझे है सहारा तेरी बंदगी का,
है जिस पर गुज़ारा मेरी जिंदगी का,
मिला मुझको जो कुछ तुम्ही से मिला है,
तेरा शुक्रिया है तेरा शुक्रिया है |

किया कुछ न मैंने शर्मशार हूँ मैं
तेरी रेहमतो का तलबगार हूँ मैं,
दिया कुछ नही बस लिया ही लिया है,
तेरा शुक्रिया है तेरा शुक्रिया है |

मिला मुझको जो कुछ बदौलत तुम्हारी,
मेरा कुछ नही सब है दौलत तुम्हारी,
उसे क्या कमी जो तेरा हो लिया है,
तेरा शुक्रिया है तेरा शुक्रिया है |

ना मिलती अगर मुझको सौगात तेरी,
तो क्या थी ज़माने में औकात मेरी,
यह बन्दा तो तेरे सहारे जिया है,
तेरा शुक्रिया है तेरा शुक्रिया है |

तेरी बंदगी से मैं बंधा हूँ मालिक,
तेरी ही कृपा से मैं जिंदा हूँ मालिक,
तुने ही जीने के काबिल किया हैं,
तेरा शुक्रिया हैं तेरा शुक्रिया हैं |

मेरा भूल जाना तेरा ना भूलाना,
तेरी रेहमतो का कहाँ है ठिकाना,
तेरी इस मोहब्बत ने कायल किया है,
तेरा शुक्रिया हैं तेरा शुक्रिया |

Your rating: None Average: 5 (1 vote)

Post new comment

The content of this field is kept private and will not be shown publicly.
  • Lines and paragraphs break automatically.
  • Allowed HTML tags: <a> <em> <strong> <cite> <code> <ul> <ol> <li> <dl> <dt> <dd>
  • You may use <swf file="song.mp3"> to display Flash files inline

More information about formatting options

CAPTCHA
Image CAPTCHA
Enter the characters shown in the image.