Mon, 02/23/2009 - 01:50
साईँ बाबा की आरति
आरती उतारे हम तुम्हारी सैइँ बाबा .
चरणों के तेरे हम पुजारी साईँ बाबा ..
विद्या बल बुद्धि, बन्धु माता पिता हो
तन मन धन प्राण, तुम ही सखा हो
हे जगदाता अवतारे, साईँ बाबा .
आरती उतारे हम तुम्हारी सैइँ बाबा ..
ब्रह्म के सगुण अवतार तुम स्वामी
ज्ञानी दयावान प्रभु अंतरयामी
सुन लो विनती हमारी साईँ बाबा .
आरती उतारे हम तुम्हारी सैइँ बाबा ..
आदि हो अनंत त्रिगुणात्मक मूर्ति
सिंधु करुणा के हो उद्धारक मूर्ति
शिरडी के संत चमत्कारी साईँ बाबा .
आरती उतारे हम तुम्हारी सैइँ बाबा ..
भक्तों की खातिर, जनम लिये तुम
प्रेम ज्ञान सत्य स्नेह, मरम दिये तुम
दुखिया जनों के हितकारी साईँ बाबा .
आरती उतारे हम तुम्हारी सैइँ बाबा ..






Comments
8 weeks 4 days ago
12 weeks 2 days ago
12 weeks 2 days ago
14 weeks 2 days ago
16 weeks 1 day ago
17 weeks 3 days ago
18 weeks 14 hours ago
23 weeks 4 days ago
23 weeks 6 days ago
24 weeks 6 days ago