Skip to main content

जाहि विधि राखे राम ताहि विधि रहिये

1 reply [Last post]
Sai Bhakt
Sai Bhakt's picture
User offline. Last seen 12 hours 5 min ago. Offline
Joined: 11/14/2008

जाहि विधि राखे राम ताहि विधि रहिये

सीता राम सीता राम
सीता राम सीता राम सीताराम कहिये .
जाहि विधि राखे राम ताहि विधि रहिये ..

मुख में हो राम नाम राम सेवा हाथ में .
तू अकेला नाहिं प्यारे राम तेरे साथ में .
विधि का विधान जान हानि लाभ सहिये .

किया अभिमान तो फिर मान नहीं पायेगा .
होगा प्यारे वही जो श्री रामजी को भायेगा .
फल आशा त्याग शुभ कर्म करते रहिये .

ज़िन्दगी की डोर सौंप हाथ दीनानाथ के .
महलों मे राखे चाहे झोंपड़ी मे वास दे .
धन्यवाद निर्विवाद राम राम कहिये .

आशा एक रामजी से  दूजी आशा छोड़ दे .
नाता एक रामजी से दूजे नाते तोड़ दे .
साधु संग राम रंग अंग अंग रंगिये .
काम रस त्याग प्यारे राम रस पगिये .

सीता राम सीता राम सीताराम कहिये .
जाहि विधि राखे राम ताहि विधि रहिये ..

 

Your rating: None Average: 5 (2 votes)
sharnamita
User offline. Last seen 15 weeks 3 days ago. Offline
Joined: 02/27/2009
Read the lyrics after long time.Thanks a lot! JSR, namita

Post new comment

The content of this field is kept private and will not be shown publicly.
  • Lines and paragraphs break automatically.
  • Allowed HTML tags: <a> <em> <strong> <cite> <code> <ul> <ol> <li> <dl> <dt> <dd>
  • You may use <swf file="song.mp3"> to display Flash files inline

More information about formatting options

CAPTCHA
Image CAPTCHA
Enter the characters shown in the image.