Jun 052014
 

श्री अम्बें जी की आरती

सर्वमंगल मांग्लयै , शिवे सर्वार्थसाधिके |
शरण्ये त्र्यम्िके गौरी , नारायणी नमोऽस्तुते ॥


जय अम्बे गौरी , मैया जय श्यामा गौरी |
तुमको निसदिन ध्यावत , हरि ब्रम्हा शिवरी ॥
जय अम्बे गौरी…..
मांग सिंदुर विराजत , टीको मृगमद को |
उज्जवल से दोऊ नैना , चन्द्रवदन नीको ॥
जय अम्बे गौरी…..
कनक समान कलेवर , रक्ताम्बर राजे |
रक्त पुष्प गल माला , कण्ठन पर साजे ॥
जय अम्बे गौरी….
केहरि वाहन राजत , खडग खप्पर धारी |
सुर नर मुनि जन सेवत , तिनके दुःख हारी ॥
जय अम्बे गौरी…..
कानन कुंडल शोभित , नासाग्रे मोती |
कोटिक चंद्र दिवाकर , राजत सम ज्योति ॥
जय अम्बे गौरी…..
शुंभ निशंभु बिदारे , महिषासुर धाती |
धूम्र विलोचन नैना , निशदिन मदमाती ॥
जय अम्बे गौरी…..
चंड मुंड संहारे , शोणित बीज हरे |
मधु कैटभ दोउ मारे , सुर भयहीन करे ॥
जय अम्बे गौरी…..
ब्रम्हाणी रुद्राणी , तुम कमलारानी |
आगम निगम बखानी , तुम शिव पटरानी ॥
जय अम्बे गौरी…..
चौसंठ योगिनी गावत , नृत्य करत भैरुँ |
बाजत ताल मृदंगा , अरु डमरुँ ॥
जय अम्बे गौरी…..
तुम ही जग की माता , तुम ही हो भरता |
भक्तन की दुःखहर्ता , सुख सम्पत्ति कर्ता ॥
जय अम्बे गौरी…..
भुजा अष्ट अति शोभित , वर मुद्रा धारी |
मनवांच्छित फल पावे सेवत नर नारी ॥
जय अम्बे गौरी…..
कंचन थाल विराजत अगर कपुर बात्ती |
श्री माल केतु में राजत कोटि रतन ज्योती ॥
जय अम्बे गौरी…..
या अम्बे जी की आरती जो कोई नर गाये |
कहत शिवानंद स्वामी , सुख संपत्ति पाये ॥
जय अम्बे गौरी…..
जय अम्बे गौरी , मैया जय श्यामा गौरी |
तुमको निसदिन ध्यावत , हरि ब्रम्हा शिवरी ॥

Print Friendly, PDF & Email

 Leave a Reply

You may use these HTML tags and attributes: <a href="" title=""> <abbr title=""> <acronym title=""> <b> <blockquote cite=""> <cite> <code> <del datetime=""> <em> <i> <q cite=""> <s> <strike> <strong>

(required)

(required)

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.